• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – वालपुर भगोरिया मे गलती से धक्का लगने पर , सिरफिरो ने कर दी थी चाकू से गोद कर युवक की हत्या , पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार ।

आलीराजपुर – वालपुर भगोरिया मे गलती से धक्का लगने पर , सिरफिरो ने कर दी थी चाकू से गोद कर युवक की हत्या , पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोण्डवा पुलिस ने ग्राम वालपुर के भगोरिया मेले में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को महज 48 घंटों के भीतर सुलझा लिया है । वालपुर भगोरिया मेले मे धक्का लगने जैसी मामूली बात पर उपजे विवाद के कारण एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी । पुलिस ने इस मामले में तीन बालिग आरोपियों सहित एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को अभिरक्षा में लिया है ।

घटना का विवरण :- सोण्डवा अंतर्गत ग्राम वालपुर में आयोजित भगोरिया मेले के दौरान शाम लगभग 4 से 5 बजे के मध्य दो पक्षों के युवकों में आपसी धक्का लगने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के अज्ञात युवकों ने तलावद (थाना उदयगढ़) निवासी एक नाबालिग बालक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की और धारदार चाकू से उसके पेट , पीठ और छाती पर जानलेवा हमला कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घायल को प्राथमिक उपचार हेतु सोण्डवा अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उसे जिला चिकित्सालय आलीराजपुर रेफर किया गया। आहत के साथी माधू डावर के कथनों के आधार पर पुलिस ने प्रारंभ में धारा 109(1) BNS (पुरानी धारा 307 भादवि – हत्या का प्रयास) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। उपचार के दौरान घायल नाबालिग की मृत्यु हो जाने पर मामले में धारा 103(1) BNS (पुरानी धारा 302 भादवि – हत्या) का इजाफा किया गया ,  थाना प्रभारी सोण्डवा निरीक्षक आर.आर. बडोले के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई ,  गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के दौरान निम्‍नानुसार कार्यवाही त्‍वरित रूप कार्यवाही कर अज्ञात आरोपियों को ज्ञात करने मे सफलता प्राप्‍त की , पूछताछ व गिरफ्तारी: प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोण्डवा क्षेत्र के निवासी दिनेश, कमलेश, अर्जुन तथा एक अन्य नाबालिग को हिरासत में लिया , मनोवैज्ञानिक ढंग से की गई सघन पूछताछ में आरोपियों ने वालपुर मेले मे हुई घटना के अपराध को स्वीकार किया । उन्होंने बताया कि मेले में मामूली धक्का लगने के कारण हुए विवाद के प्रतिशोध में उन्होंने मृतक पर धारदार चाकू से हमला किया था , बरामदगी एवं वैधानिक कार्यवाही पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया है । सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top