• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर एवं सीईओ संघमित्रा गौतम ने , ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 23 विद्यार्थियों को किया सम्मानित ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर एवं सीईओ संघमित्रा गौतम ने , ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 23 विद्यार्थियों को किया सम्मानित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम , आलीराजपुर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में कलेक्टर नीतू माथुर तथा जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम ने चयनित विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा केंद्र आलीराजपुर के माध्यम से प्रशस्ति पत्र और स्कूल बैग किट प्रदान कर सम्मानित किया । इस अवसर पर जिले के कुल 23 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया , जिन्होंने जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने कहा कि जनजातीय जिले के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का इस प्रतियोगिता में चयनित होना गर्व की बात है । उन्होंने कहा कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती । कलेक्टर ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगे भी मेहनत कर नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया । साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करते रहने की अपेक्षा की है , जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती संघमित्रा गौतम ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जनजातीय जिले के विद्यार्थियों का पुरस्कार प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणादायक है । उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया , इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक , विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top