• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ऐक्शन मोड़ मे , जिले में जहरीली ताड़ी व अवैध शराब के विक्रय पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ऐक्शन मोड़ मे , जिले में जहरीली ताड़ी व अवैध शराब के विक्रय पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  नीतू माथुर ने जिले में जहरीली ताड़ी एवं अवैध शराब के विक्रय पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं जिला आबाकारी अधिकारी को दिए हैं। कलेक्टर माथुर को जानकारी प्राप्त हुई है कि जिले में जहरीली ताड़ी पीने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है । इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों , कॉलेजों के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जहरीली ताड़ी के विक्रय से जनस्वास्थ्य और जनजीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है , कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग में लगातार भ्रमण करने तथा जहरीली ताड़ी का अवैध रूप से विक्रय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में अवैध शराब और जहरीली ताड़ी के विक्रय पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top