• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर नागरिकों से की अपील , अफवाहों पर ध्यान न दें , जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर नागरिकों से की अपील , अफवाहों पर ध्यान न दें , जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर कलेक्टर नीतू माथुर ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है । इसलिए नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शासन के नियमों के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सिलेंडर प्राप्त करें , कलेक्टर माथुर ने बताया कि गैस एजेंसी संचालकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर नियमित रूप से एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गैस वितरण पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है । उन्होंने बताया कि 25 दिनों के भीतर ही सिलेंडर बुकिंग के नियम लागू हैं , इसलिए उपभोक्ता उसी के अनुसार गैस की बुकिंग करें , कलेक्टर माथुर ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों से भी अपील की है कि वे ईंधन के वैकल्पिक संसाधनों का उपयोग करें और गैस सिलेंडर का अनावश्यक दुरुपयोग न करें । साथ ही उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों से भी गैस का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एसडीएम, तहसीलदार और खाद्य विभाग की एक समिति गठित की गई है। यह समिति गैस एजेंसियों, कालाबाजारी, जमाखोरी तथा होटल और रेस्टोरेंट में गैस के उपयोग की निगरानी करेगी । यदि कोई व्यक्ति या संस्था अवैध रूप से गैस सिलेंडर की जमाखोरी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी । साथ ही जिले में गैस सिलेंडर जैसी समस्याओं के समाधान के लिए नागरिक जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम 7552840602 में संपर्क कर सकते है , कलेक्टर श्रीमती माथुर ने जिलेवासियों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें और ईंधन के वैकल्पिक साधनों जैसे सोलर कुकर और इंडक्शन का उपयोग करें। साथ ही गैस की बचत के लिए खाना बार-बार गर्म न करने , गैस उपकरणों का सीमित उपयोग करने , गैस को खुला न छोड़ने और मीडियम फ्लेम पर गैस जलाने की सलाह दी है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि गलत और भ्रामक खबरों का प्रचार-प्रसार न करें। जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top