• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने ग्राम गिराला से किया , जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य शुभारंभ , कलेक्टर माथुर सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने ग्राम गिराला से किया , जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य शुभारंभ , कलेक्टर माथुर सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ आज तालाब गहरीकारण जिले के ग्राम गिराला में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा किया गया । यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री चौहान ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और जल सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । इसके माध्यम से जल संरचनाओं के संवर्धन , जल स्रोतों के पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण के कार्यों को गति मिलेगी । उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और जल बचाने के लिए जागरूकता फैलाएं । अभियान के अंतर्गत तालाब , कुएं , बावड़ियों सहित विभिन्न जल स्रोतों की सफाई, गहरीकरण और मरम्मत के कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में जल संकट की स्थिति को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि , अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे । इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंत्री चौहान का ढोल-मांदल के साथ पारंपरिक स्वागत किया , इस दौरान कलेक्टर नीतू माथुर , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संघमित्रा गौतम , गिराला सरपंच पिंकी मगन चौहान , हरसवाट सरपंच इडला चौहान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top