• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों से , जिले में 30 करोड़ रुपए के 6 नवीन छात्रावास भवनों की स्वीकृति मिली , विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर आवास व शिक्षा वातावरण ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों से , जिले में 30 करोड़ रुपए के 6 नवीन छात्रावास भवनों की स्वीकृति मिली , विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर आवास व शिक्षा वातावरण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के सतत प्रयासों से आलीराजपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है । अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जिले में 6 नवीन छात्रावास भवनों की स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन छात्रावासों के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री एवं हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नागरसिंह चौहान द्वारा जिले में अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए एक बड़ी शैक्षणीय सुविधा उपलब्ध करवाते हुए 6 नवीन छात्रावास भवन स्वीकृति किए है। इन छात्रावासों का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाएगा, जिससे अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। इससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा और उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी ।

 स्वीकृत छात्रावासों में प्रत्येक की क्षमता 50 सीट की होगी तथा प्रत्येक पर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्वीकृत छात्रावास इस प्रकार हैं –

कन्या छात्रावास :

  • 50 सीटर सीनियर कन्या छात्रावास, आलीराजपुर – 5 करोड़
  • 50 सीटर जूनियर कन्या छात्रावास, जोबट – 5 करोड़
  • 50 सीटर नवीन पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, जोबट – 5 करोड़

बालक छात्रावास :

  • 50 सीटर जूनियर बालक छात्रावास, आलीराजपुर – 5 करोड़
  • 50 सीटर जूनियर बालक छात्रावास, जोबट – 5 करोड़
  • 50 सीटर नवीन पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, आलीराजपुर – 5 करोड़

इस विशेष पहल के साथ जिले में मिली बड़ी सौगात देने लिए सांसद अनिता चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल , अनु. जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशाल रावत , महामंत्री रिंकेश तंवर मोंटू शाह , राजू मुवेल , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , जयपाल खरत , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता , रोशन पचाया , जिला पदाधिकारी हितेंद्र शर्मा , संजय गुप्ता , दीपक चौहान , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश सस्तिया , नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी , जोबट मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई , पूर्व विधायक माधोसिंह डावर , पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह , राकेश अग्रवाल , भदू पचाया सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं ने “मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव एवं कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ” का आभार व्यक्त करते हुए इसे जिले के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top