• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जोबट एवं खट्टाली के भाजपा मंडल का , 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ , कई मुख्य विषयो पर हुई चर्चा ।

आलीराजपुर – जोबट एवं खट्टाली के भाजपा मंडल का , 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ , कई मुख्य विषयो पर हुई चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला अलीराजपुर के अंतर्गत आज जोबट एवं खट्टाली मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया , यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जोबट में आयोजित किया गया , जिसमें जोबट मंडल एवं खट्टाली मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया , कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया , भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने बताया की दोनों मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग अलग अलग स्थानों पर आयोजित हो रहे हैं , जिसमें जिसमें प्रथम दिवस पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , सांसद श्रीमती अनिता चौहान , इंदौर से आए अनंत पवार एवं हरदा से आए राजेन्द्रसिह राजपुर द्वारा प्रशिक्षण के दौरान पार्टी की विचारधारा , संगठनात्मक कार्यपद्धति एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया , कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री राजू मुवेल, युवा नेता एवं जोबट मंडल प्रभारी विशाल रावत , विधायक प्रतिनिधि एवं खट्टाली मंडल प्रभारी गोविंदा गुप्ता , जोबट मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई , खट्टाली मंडल अध्यक्ष मुलेश बघेल , सहित कई जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही एवं सभी ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top