• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – भाजपा ने धूमधाम से मनाया 47 वा स्थापना दिवस , मंत्री चौहान बोले सेवा समर्पण और राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर हुई पार्टी की स्थापना ।

आलीराजपुर – भाजपा ने धूमधाम से मनाया 47 वा स्थापना दिवस , मंत्री चौहान बोले सेवा समर्पण और राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर हुई पार्टी की स्थापना ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – भारतीय जन संघ से लेकर के भारतीय जनता पार्टी तक जिन भाव और विचारों को लेकर हम आगे चले हैं उसमें सबसे पहले दीन हीन गरीब और वंचित वर्ग की सेवा के साथ-साथ भारत माता की जय अर्थात भारत को परम वैभव पर ले जाने का संकल्प है 1951 मैं भारतीय जन संघ की स्थापना पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी उसके बाद सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी राजमाता सिंधिया भैरव सिंह शेखावत ने मुंबई में उन्हीं विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर की थी आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देशभर में 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है यह सभी कार्यकर्ताओं की परिश्रम कड़ी मेहनत और तपस्या का परिणाम है उक्त बात कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर कहीं । स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम वरिष्ठ नेता दशरथ सिंह चंदेल भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान  , सांसद अनीता चौहान प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह , जिला महामंत्री रिंकेश तवर , मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का झंडा वंदन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पूजन माल्यार्पण कर किया गया ।

फोटो 2

भाजपा की ताकत अनुशासन और कार्यकर्ता :- स्थापना दिवस के अवसर पर स्वागत भाषण में संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मकू  परवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अनुशासन का बहुत महत्व है वही यहां जो दायित्व और जिम्मेदारी कार्यकर्ता को दी जाती है उसे हमारा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ समय पर पूर्ण करने का प्रयास करता है जिसके चलते आज भारतीय जनता पार्टी अलीराजपुर जिले में दो नगर पालिका परिषद के जनपद पंचायत और जिला पंचायत में काबीज है परवाल ने कहा कि मैं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं की आने वाले सभी चुनाव में हम पूरी ताकत के साथ फिर से भाजपा को विजय बनाएंगे । इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी संगठन द्वारा जो भी निर्देश दिए जाते हैं उसे पूरा करना हम सबका दायित्व है पार्टी का गठन किन उद्देश्यों को लेकर और किन विचारधाराओं के साथ किया गया यह बात जन जन तक पहुंचाने का काम हम सभी को करना है पार्टी की विचारधारा की जानकारी आमजन को होगी तो समाज आगे आकर हमारी मदद करेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा ने बताया की संबोधन के पश्चात वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल एवं श्री फल देकर सम्मान किया गया इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा लाइव कार्यक्रम सुना गया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रिंकेश तवर ने किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top