• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने ली अधिकारीयों की बैठक , छात्रावासों के हर माह नियमित निरीक्षण करने के निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने ली अधिकारीयों की बैठक , छात्रावासों के हर माह नियमित निरीक्षण करने के निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई , जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई । बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण कर जिले को ‘ए ग्रेड’ रैंकिंग में लाया जाए । उन्होंने समस्त अधिकारियों को “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत अस्वीकृत प्रकरणों के कारण सहित जानकारी कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । साथ ही कहा कि छात्रावासों के हर माह नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा पिछली कमियों का अगली निरीक्षण में सुधार किया जाना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो , बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर माथुर ने संबंधित विभागों को अभियान को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए । सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों का स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को भेजें । राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी तहसीलदारों को फार्मर रजिस्ट्री , नामांतरण , बंटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए । लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए समय सीमा से बाहर हुए मामलों में संबंधित अधिकारियों पर अर्थदंड लगाने के निर्देश भी दिए , कलेक्टर माथुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सभी सीडीपीओ को आंगनवाड़ियों का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रत्येक केंद्र पर प्रति मंगलवार मंगल दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए , टीएल बैठक के दौरान जिला आधार निगरानी समिति की बैठक पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर माथुर ने समस्त विकासखण्ड स्तर पर भी बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराने के निर्देश दिए जिसकी समीक्षा अगली बैठक में की जाएगी , बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती संघमित्रा गौतम , संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  वीरेंद्र बघेल , सुश्री निधि मिश्रा , सुश्री दीपिका पाटीदार सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top