• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर माथुर ने किया सम्मानित , जिले के छात्र दिव्य नरेश मंत्री ने प्रदेश में पाया 7वां स्थान ।

आलीराजपुर – कलेक्टर माथुर ने किया सम्मानित , जिले के छात्र दिव्य नरेश मंत्री ने प्रदेश में पाया 7वां स्थान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में जिले के डॉन बास्को स्कूल, आलीराजपुर के वाणिज्य संकाय के छात्र दिव्य नरेश मंत्री ने 12 वीं कक्षा में 97% अर्जित कर प्रदेश में 7वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है । इस उपलब्धि पर कलेक्टर नीतू माथुर ने उन्हें एवं उनके अभिभावकों को कलेक्टर कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया तथा हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं , इस अवसर पर कलेक्टर नीतू माथुर ने दिव्य नरेश से उनकी परीक्षा तैयारी के संबंध में चर्चा की और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। दिव्य नरेश ने बताया कि वे आगे ग्रेजुएशन में बीबीए करना चाहते हैं और इसके बाद आईआईएम से मास्टर डिग्री हासिल करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में एक सफल उद्यमी (इंटरप्रेन्योर) बनना चाहते हैं , कलेक्टर माथुर ने दिव्य नरेश को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन करने की सलाह दी । साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचियों के लिए भी समय निकालें और सोशल मीडिया का सकारात्मक एवं सही उपयोग करें, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके , इस दौरान दिव्य नरेश मंत्री की माता , उनके बड़े भाई , जिला शिक्षा अधिकारी निधि मिश्रा तथा डिप्टी कलेक्टर तपिस पांडे उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top