• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने खाद्य विभाग के साथ , गोदामों एवं प्रतिष्ठानों पर की जांच , कई स्थानों से एक्सपायरी कोल्डड्रिंक्स जप्त ।

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने खाद्य विभाग के साथ , गोदामों एवं प्रतिष्ठानों पर की जांच , कई स्थानों से एक्सपायरी कोल्डड्रिंक्स जप्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में आज एसडीएम निधि मिश्रा एवं खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान के माध्यम से खाद्य दुकानों पर जांच की गई । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निधि मिश्रा के नेतृत्व में दल ने शहर के विभिन्न होलसेल कोल्ड ड्रिंक्स विक्रय प्रतिष्ठानों , गोदामों एवं होटलों का निरीक्षण किया , जांच के दौरान कई स्थानों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स पाए जाने पर उन्हें तत्काल जब्त किया गया । साथ ही विभिन्न ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक्स एवं मिठाइयों के नमूने भी लिए गए ,  जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है । कार्रवाई प्रमुख रूप से आर.आर. ग्रुप कैम्पा , शुभम जिंसी कोल्ड ड्रिंक्स , श्री मार्केटिंग कोल्ड ड्रिंक्स , शारणेश्वर टी स्टॉल एवं अभय एव्हरफ्रेश पर की गई है , अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top