• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जिले के ग्राम बोरी मे देर रात दर्दनाक सड़क हादसा , तीन युवकों की मौके पर मौत , कलेक्टर ने प्रदान की आर्थिक सहायता ।

आलीराजपुर – जिले के ग्राम बोरी मे देर रात दर्दनाक सड़क हादसा , तीन युवकों की मौके पर मौत , कलेक्टर ने प्रदान की आर्थिक सहायता ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले के ग्राम बोरी में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई । हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह से लौट रहे तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे , बताया जा रहा है कि गांव से महज 100 मीटर पहले ही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई , मृतकों की पहचान रोशन (17 वर्ष), अनिल (14 वर्ष) और सावन (15 वर्ष) के रूप में हुई है । पुलिस के अनुसार दो युवक बोरी थाना क्षेत्र के निवासी थे, जबकि एक युवक धार जिले के बाग थाना क्षेत्र का रहने वाला था , घटना के बाद सभी शवों को बोरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया , जहां एहतियात के तौर पर आसपास के थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है , पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है । हादसा रात करीब 2 बजे का बताया जा रहा है , इस घटना पर कलेक्टर नीतू माथुर ने परिवारों को सांत्वना व्यक्त करते हुए , 10 – 10 हजार की साहयता राशि प्रदान की ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top