• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का किया गया आयोजन , मंत्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर नीतू माथुर सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ।

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का किया गया आयोजन , मंत्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर नीतू माथुर सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन आलीराजपुर के कृषि उपज मंडी परिसर में किया गया। इस सम्मेलन में नगर पालिका क्षेत्र के कुल 12 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान , नगर पालिका अध्यक्ष एवं जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल , कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर , जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम, जिला अध्यक्ष मकू परवाल सहित पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे , मंत्री नागर सिंह चौहान ने सभी नवदंपत्तियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या दान योजना का लाभ अलग अलग समाज के वर्ग के व्यक्तियों को मिलता है और इस योजना के माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों को इसका शत – प्रतिशत लाभ मिलता है तथा नव जीवन शुरू करने के लिए विवाह के पश्चात प्रत्येक जोड़े को 49,000 रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी, जो नवविवाहित दंपत्तियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी।उन्होंने कहा कि विवाह, नव दम्पति के लिए नई जिम्मेदारी की शुरुआत होती है दोनों नव दंपतियों को एक दूसरे का और परिवार के सम्मान करते रहना चाहिए । विवाह पश्चात कन्या नव पारिवारिक वातावरण में जाती है अतः उसे घुलने मिलने के लिए पूरे परिवार का सहयोग चाहिए। साथ ही नए जोड़ों को अपने जीवन को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए अपने कौशल आधारित व्यवसाय करना चाहिए , नगर पालिका अध्यक्ष एवं जोबट विधायक श्रीमती सेना पटेल ने नव दंपतियों को विवाह उपरांत नए जीवन में प्रवेश करने हेतु बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है । जो भी जोड़े पंजीयन में तकनीकी त्रुटि के कारण इस शासकीय योजना का लाभ इस बार लेने से वंचित रह गए,उन्हें अगली तिथि में अवश्य ही अवसर मिलेगा इसलिए चिंता ना करे,उनका पंजीयन अवश्यक ही होगा । उन्होंने नव दंपतियों को उनके नए जीवन में खुशी, समृद्धि से रहने का आशीर्वाद दिया , कलेक्टर नीतू माथुर ने एक-एक कर सभी जोड़ों से मुखातिब होकर उन्हें उनके सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी । उन्होंने जिले में इस वर्ष के प्रथम सामूहिक विवाह समारोह सम्मेलन के आयोजन होने पर कहा कि इस सामूहिक विवाह का उद्देश्य बिना आडंबर के शांतिपूर्ण विवाह करना है । उन्होंने नव विवाहित जोड़ो को कहा कि विवाह होने पर आप पूरे परिवार से जुड़ते है। एक महिला विवाहित होने पर नए घर में प्रवेश करती है वह बहुत भाग्यशाली होती है कि उन्हें नया परिवार मिलता है इसलिए दोनों परिवार का हमेशा सम्मान करना चाहिए। नव दम्पति अपनी जिम्मेदारी लेते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े , कार्यक्रम में ब्राह्मणों द्वारा गायत्री परिवार के विधि-विधान के साथ अग्नि के समक्ष सभी जोड़ों का वैवाहिक संस्कार संपन्न कराया गया । इस अवसर पर नवदंपत्तियों को सुखी , समृद्ध और मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया गयाb। कार्यक्रम में विधायक  सेना पटेल एवं जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम द्वारा नव दम्पत्तियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। अंत में सभी नवदंपत्तियों के लिए भोजन व्यव्स्था भी की गई ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top