• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा कलेक्टर नीतू माथुर को किया गया सम्मानित , सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान ।

आलीराजपुर – राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा कलेक्टर नीतू माथुर को किया गया सम्मानित , सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – लोक भवन, भोपाल में आयोजित समामेलित विशेष निधि प्रबंधन समिति की 25वीं वार्षिक बैठक में मध्यप्रदेश के जिलों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया गया । बैठक की अध्यक्षता माननीय राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने द्वारा की गई , इस अवसर पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि वर्ष 2024-25 के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य से अधिक अनुदान राशि एकत्रित करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया । जिसमें आलीराजपुर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य 3,52,100 रुपये के विरुद्ध 9,53,100 रुपये से अधिक की राशि एकत्रित कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया , जिले की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर माननीय राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा सिविल सेवा दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर नीतू माथुर को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया , इस अवसर पर कलेक्टर नीतू माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के सैनिकों के बलिदान के समक्ष यह योगदान अत्यंत छोटा है। उन्होंने कहा कि आज हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश में जो सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं , वह हमारे सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान का परिणाम है । उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन भविष्य में भी सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण हेतु हर संभव प्रयास करते रहेंगे , ताकि उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में निरंतर प्रेरणा मिलती रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top