• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर नीतू माथुर हुए उपस्थित , उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों एवं मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित ।

आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं कलेक्टर नीतू माथुर हुए उपस्थित , उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों एवं मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया , जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों एवं हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने पंचायती राज स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 1992-93 में संविधान के माध्यम से पंचायतों को संवैधानिक अधिकार प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाया गया । उन्होंने कहा कि सरपंच और सचिवों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकार दिए गए हैं , इसलिए उन्हें सभी नियमों की जानकारी होना आवश्यक है ताकि प्रशासन के सहयोग से गांवों का समुचित विकास हो सके , उन्होंने ग्राम स्तर पर कर संग्रहण को आवश्यक बताते हुए सुझाव दिया कि शादी समारोहों में पानी के टैंकरों के रखरखाव हेतु न्यूनतम राशि निर्धारित कर संग्रह किया जाए । उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी से भी सरपंच-सचिवों को अवगत कराया।उन्होंने ग्राम सभाओं में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की योजना बनाने, कृषि को लाभकारी बनाने के लिए पशुपालन को बढ़ावा देने और नशा मुक्ति अभियान को सक्रिय रूप से चलाने का आह्वान किया , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश का विकास गांवों के विकास से ही संभव है । उन्होंने पंचायतों को गांवों के सशक्तिकरण का माध्यम बताते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लेने की अपील की । साथ ही 1 मई से 30 मई तक होने वाले जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी करने और  स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं की गणना 30 अप्रैल तक करने का आग्रह किया , कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा जिले की 20 उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इसके साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के विभिन्न ब्लॉकों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र , पुस्तक एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन कर किया गया , इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत , विशाल रावत, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती संघमित्रा गौतम , प्रभारी शिक्षा अधिकारी निधि मिश्रा , डिप्टी कलेक्टर तपिश पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि , अधिकारी , सरपंच एवं सचिव उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top