• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – MPPSC परीक्षा मे 1496 परीक्षार्थी हुए शामिल , 4 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा , डिप्टी कलेक्टर दीपिका पाटीदार ने किया निरिक्षण ।

आलीराजपुर – MPPSC परीक्षा मे 1496 परीक्षार्थी हुए शामिल , 4 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा , डिप्टी कलेक्टर दीपिका पाटीदार ने किया निरिक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश में आज 26 अप्रैल को MPPSC परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर परीक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले में कुल 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं , जिनमें शासकीय कन्या विद्यालय, पीजी कॉलेज, शासकीय कन्या विद्यालय बाहरपुरा और शासकीय स्कूल बोरखड़ शामिल हैं । इन केंद्रों पर कुल 1496 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं , परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार एक विशेष एजेंसी को तैनात किया गया है । जांच प्रक्रिया में मैन्युअल चेकिंग के साथ-साथ मेटल डिटेक्टर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है । प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन, एडमिट कार्ड स्कैनिंग और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है , डिप्टी कलेक्टर दीपिका पाटीदार ने केन्द्रो का निरिक्षण भी किया , सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं , जिनसे लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर पुलिस बल की कड़ी निगरानी है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। शासकीय कन्या विद्यालय में 350 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं ।

फोटो 2

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है , दोनों सत्रों में त्रिस्तरीय फ्रिस्किंग की व्यवस्था लागू   पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं , जिसमें दोनों सत्रों में त्रिस्तरीय फ्रिस्किंग की व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को केवल बॉलपेन, पारदर्शी पानी की बोतल , ई-प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र ले जाने की अनुमति है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top