• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरिक्षण , व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने परीक्षा केंद्रों का किया निरिक्षण , व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को प्रदेशभर के साथ जिला मुख्यालय आलीराजपुर में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई । इस अवसर पर कलेक्टर  नीतू माथुर ने जिले के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित , पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के निर्देश दिए । उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध फर्स्ट एड किट , पेयजल , छाया सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी अवलोकन किया । साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , परीक्षा में कुल 1496 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से प्रथम पाली में 1192 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 304 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली (अपराह्न सत्र) में 1176 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 320 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे , कलेक्टर  माथुर ने निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top