• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर अचानक पहुंची जिला अस्पताल , किया निरीक्षण , व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर अचानक पहुंची जिला अस्पताल , किया निरीक्षण , व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा – निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, परिसर का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में  और अधिक सुधार के निर्देश दिए , कलेक्टर ने मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की और निर्देशित किया कि सभी मरीजों को प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए । उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की , निरीक्षण के दौरान उन्होंने बर्थ वेटिंग कक्ष , क्वालिटी सेल , एएनसी, पीएनसी , आईसीयू , इमरजेंसी वार्ड, लैब तथा डायलिसिस कक्ष सहित विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया । प्रसूति वार्ड में नर्सिंग स्टाफ प्रमुख रेशमा चौहान की अनुपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर ने उन्हें नोटिस जारी कर पद से पृथक करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए , कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । साथ ही आमजन को लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी कर जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया , इसके पश्चात कलेक्टर ने 200 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए , उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर अर्थदंड लगाया जाएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top