• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने गेहूं , चना उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण , गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली जानकारी ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने गेहूं , चना उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण , गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की ली जानकारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा जोबट स्थित कंदा में गेहूं उपार्जन केंद्र, विपणन सहकारी संस्था मर्यादित और उदयगढ़ में ई-उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों को दिए , कलेक्टर माथुर ने उपार्जन केंद्र पर गेहूं और चने की गुणवत्ता की जानकारी ली तथा खरीदी प्रभारी से इस संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों के पंजीयन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्लॉट बुकिंग, तोल कांटा , बारदानों के स्टॉक का निरीक्षण किया गया , जो पर्याप्त मात्रा में पाया गया साथ ही किसानों के लिए पर्याप्त पीने के पानी की व्यवस्था तथा उपार्जन केंद्र पर आवश्यक रूप से शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार सभी संसधान के साथ छाया और किसानों को गर्मी से बचाने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , कलेक्टर माथुर ने नागरिक आपूर्ति निगम के सर्वेयर से एपीको के नियमों की जानकारी ली। साथ ही पैक्स सदस्यता अभियान की भी जानकारी दी तथा किसानों को उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिए , इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र बघेल , तहसीलदार सुनील राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top