• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान संचालक से हितग्राहियों को मिलने वाले राशन की जानकारी ली और मई व जून माह का राशन समय पर वितरित करने के निर्देश दिए , कलेक्टर माथुर ने मौके पर मौजूद हितग्राहियों से भी संवाद कर यह जाना कि उन्हें पिछले महीनों का राशन समय पर मिला या नहीं। उन्होंने मार्च, अप्रैल तथा मई-जून के राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली , जिसमें पाया गया कि राशन वितरण किया गया , निरीक्षण के दौरान राशन वितरण में आ रही तकनीकी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन त्रुटियों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी निधि मिश्रा नायब तहसीलदार सरिता बालेचा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top