• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – आजाद नगर के गावों की बदलेगी तस्वीर , कैबिनेट मंत्री एवं सांसद चौहान के प्रयासों आजाद नगर क्षेत्र में 125.75 करोड़ की 64 सड़कों की मिली बड़ी सौगात ।

आलीराजपुर – आजाद नगर के गावों की बदलेगी तस्वीर , कैबिनेट मंत्री एवं सांसद चौहान के प्रयासों आजाद नगर क्षेत्र में 125.75 करोड़ की 64 सड़कों की मिली बड़ी सौगात ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह कर के दिखाती है,यह बात आज पुनः चरितार्थ हो गई , लोकसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने रतलाम झाबुआ आलीराजपुर में प्रवास के दौरान ग्रामीणों द्वारा सड़को के संबंध में बताई जा रही समस्याओं के चलते वादा किया था कि “गांव गांव की तर्ज पर फलिया फलिया सड़के बने । इसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे”। इस वादे को पूर्ण करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत आलीराजपुर जिले को बड़ी सौगात देते हुए 127.45 किमी सड़को को स्वीकृत करते हुए 125.75 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है ।

स्वीकृति पत्र

विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि आलीराजपुर झाबुआ रतलाम क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गांवों में फलिया नुमा दूर दूर बसाहट होने से वहां तक सड़को का निर्माण नहीं हो पाता था । जिसके लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास विभाग के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल को आदिवासी अंचल के ग्रामीण ग्रामों में गांवों की फलिया नुमा बसाहट से अवगत करवाते हुए ग्रामीण भाई बहनों की समस्याओं से अवगत करवाया । जिसके बाद मंत्री एवं सांसद के प्रयासों से पूरे प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के माध्यम से फलियों फलियों तक सड़क बनाने पहल शुरू हुई , इसी पहल के पहले चरण की शुरुआत शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली आजाद नगर (भाबरा) विकासखंड से की जाकर यहां 64 सड़को को स्वीकृति देते हुए उनके लिए 125 करोड़ 75 लाख रुपए की स्वीकृति देने की जानकारी स्वयं केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद अनिता नागरसिंह चौहान को पत्र लिखकर दी। इन 64 सड़को के स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत लगभग 127.45 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण किया जाएगा , जिससे क्षेत्र की 66 बसाहटों को सड़क संपर्क सुविधा प्राप्त होगी। यह सड़कें केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत नहीं करेंगी , बल्कि राज्य के साथ वहां फलियों में रहने वाले आम जनमानस को भी सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेंगी , इस नवीन विकास की गाथा को लिखने के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , सांसद अनिता चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल , महामंत्री रिंकेश तंवर , मोंटू शाह , राजू मुवेल , पूर्व विधायक माधोसिंह डावर , युवा नेता विशाल रावत , जिला उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला , आजाद नगर मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा सहित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने इस स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी , आवागमन सुगम बनेगा तथा स्थानीय विकास को नई दिशा मिलेगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top