• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने कट्टीवाड़ा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं राशन दुकानो का किया निरिक्षण , लापरवाही पर थमाए नोटिस ।

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने कट्टीवाड़ा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों एवं राशन दुकानो का किया निरिक्षण , लापरवाही पर थमाए नोटिस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा आज अचानक कट्टीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम सयडा एवं मण्डार पहुंची जहाँ उन्होने आंगनवाड़ी केंद्रों एवं राशन दुकानों का निरिक्षण किया , एसडीएम पहले आंगनवाड़ी केंद्र सायडा पहुंची जहाँ निरिक्षण के दौरान कार्यकर्ता अनुपस्थित पाई गईं , एसडीएम ने वहा मौजूद सहायिका से जानकारी ली तो पता लगा की समूह द्वारा नास्ता नहीं दिया जाता एवं मेंन्यु अनुसार भोजन भी उपलब्ध नहीं करवाया जाता , निरिक्षण के दौरान केंद्र मे सिर्फ दो ही बच्चे मौजूद थे , उसके बाद एसडीएम ग्राम मण्डार पहुंची जहाँ तड़वी फलीए मे मौजूद आंगनवाड़ी का निरिक्षण किया वहा भी जस की तस स्थिति पाई गईं कार्यकर्ता अनुपस्थित थी और सहायिका उपस्थिति थी , यहां भी मेंन्यु अनुसार भोजन नहीं दिया जाता , केंद्र मे एक भी बच्चा उपस्थिति नहीं था , साफ सफाई भी अच्छी नहीं थी जबकि तम्बाकू और पाउज बिखरे पड़े थे , ग्राम मण्डार मे ही एसडीएम ने राशन दुकान का निरिक्षण किया एवं व्यवस्था देखि एवं आस पास मौजूद ग्रामीणों से चर्चा भी की तो पता लगा की आधार कार्ड और समग्र आईडी बनने मे बहुत समस्या आरही है , एसडीएम ने तत्काल सचिव को बुलावाया तो सचिव ने बताया की यहां क्षेत्र मे नेटवर्क की समस्या आती है इसलिए ऑनलाइन कार्य नहीं हो पाता , एसडीएम ने तत्काल वहा मौजूद सचिव को ग्राम आमकुट मे केम्प लगाने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीण जन अपना कार्य वही करवाले , एसडीएम मिश्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र पर लापरवाही पाए जाने पर सहायिकाओ , कार्यकर्ताओ एवं समूहओ को तत्काल नोटिस जारी किए एवं कड़े शब्दो मे लापरवाही पर निंदा करते हुए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top