• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतु माथुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत ने महिला कृषक का तिलक लगाकर किया स्वागत , आज से आम मंडी शूरू हुई , किसानों के चेहरे पर दिखी खुशी ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतु माथुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत ने महिला कृषक का तिलक लगाकर किया स्वागत , आज से आम मंडी शूरू हुई , किसानों के चेहरे पर दिखी खुशी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – जिले की मंडियों में आम की पहली बोली लगने के साथ ही किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी , कलेक्टर नीतू माथूर ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी खरत ने महिला कृषक का तिलक लगाकर स्वागत किया और आम के ढेर की पहली विधिवत बोली लगाकर आम सीजन की शुरुआत कराई । इस अवसर पर एसडीएम निधि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे , आपको बता दें की आलीराजपुर का आम अपनी खास मिठास और स्वाद के लिए देशभर में पहचान बना चुका है , यहां तैयार होने वाले आम गुजरात , राजस्थान , महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भेजे जाते हैं और लोगों की जुबान पर मिठास घोलते हैं , मंडी में आज सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली , आम से लदी गाड़ियां मंडी पहुंचीं, जहां व्यापारियों ने अच्छी कीमतों पर खरीदी शुरू की , कलेक्टर नीतु माथुर ने कहा कि आलीराजपुर का आम अब प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।वहीं कलेक्टर नीतू माथूर ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडी में पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं , प्राकृतिक स्वाद और मिठास से भरपूर आलीराजपुर का आम हर साल बाजार में खास मांग रखता है ,यही वजह है कि यहां का आम दूसरे राज्यों तक अपनी खुशबू और स्वाद पहुंचा रहा है।आम की पहली बोली के साथ ही आलीराजपुर में सीजन की शानदार शुरुआत हो चुकी है , अब उम्मीद की जा रही है कि इस साल आम का व्यापार किसानों के लिए बेहतर मुनाफा लेकर आएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top