• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की संवेदनशीलता , गंभीर बीमारी से पीड़ित हरदा की शालू को 1 लाख तो , बाग की दुर्गा को 1.5 लाख की दिलाई आर्थिक सहायता ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की संवेदनशीलता , गंभीर बीमारी से पीड़ित हरदा की शालू को 1 लाख तो , बाग की दुर्गा को 1.5 लाख की दिलाई आर्थिक सहायता ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने एक बार फिर जनहितैषी एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने का परिचय दिया । उन्होंने दो प्रकरणों में उपचार हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से मिल कर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान कोष से 2 लाख 50 हजार रुपए स्वीकृत करवाए , मंत्री सांसद हेल्पलाइन प्रभारी एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक मार्मिक पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने हरदा जिले के ग्राम उंडाल हंडिया निवासी बच्ची शालू की मदद हेतु त्वरित पहल की , उक्त बच्ची खराब आहार नली की गंभीर समस्या से पीड़ित है , जिसके कारण वह पिछले लगभग एक वर्ष से इंजेक्शन के माध्यम से लिक्विड डाइट लेने को मजबूर है । बताया जा रहा था कि बच्ची के माता पिता दोनों का कई वर्षों पूर्व ही निधन हो गया एवं दादा दादी के सहारे जीवन व्यापन कर रहे हैं । बच्ची की स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने तत्काल मामले को गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु अनुशंसा पत्र सौंपा , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मानव सेवा के इस जज्बे को सकारात्मक प्रतिउत्तर देते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से बेटी शालू के उपचार हेतु 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की , वहीं सांसद अनिता चौहान ने भी बच्ची शालू के बेहतर उपचार हेतु रुचि दिखाते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनुशंसा पत्र प्रेषित किया , “बाग की महिला को भी आर्थिक सहायता स्वीकृत” इसी क्रम में धार जिले के ग्राम बाग निवासी श्रीमती दुर्गा पति गोवर्धन प्रजापति के परिजन भी कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान से मिलने पहुंचे । उन्होंने बताया कि अचानक लगी भीषण आग में अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों की चिंता करते हुए महिला आग की लपेटो के बीच अंदर चले गई जिससे स्वयं गंभीर रूप से झुलस गई थीं । उपचार के दौरान उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों से सहायता की गुहार लगाई, किंतु अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया , लगभग 3 माह बाद जब वे कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान से मिलीं और अपनी पीड़ा बताई, तब मंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्र से चर्चा करने कर हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया , जिसके बाद रविवार को कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिल कर पूरे घटना से अवगत करवाते हुए सहायता का अनुरोध किया । जिसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तत्काल उपचार हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 1 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत करते हुए भुगतान आदेश दे दिए , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान द्वारा संचालित “मंत्री सांसद हेल्पलाइन – 8889766687” लगातार क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए मददगार साबित हो रही है , जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं मानवीय सहायता के इस प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top