• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – आयुष्मान भारत के महाप्रबंधक नरेंद्र भयडिया के भाई पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज , विभाग की कर्मचारी ने महिला थाने में कराई एफआईआर ।

आलीराजपुर – आयुष्मान भारत के महाप्रबंधक नरेंद्र भयडिया के भाई पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज , विभाग की कर्मचारी ने महिला थाने में कराई एफआईआर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले के महिला थाना आलीराजपुर में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक महिला कर्मचारी ने BAMS चिकित्सक विकास भयडिया के खिलाफ कपड़े फाड़ने, छेड़छाड़, मारपीट एवं धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। मामले को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, क्योंकि आरोपी विकास भयडिया को आयुष्मान भारत के राज्य कार्यालय भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ महाप्रबंधक नरेंद्र भयडिया का भाई बताया जा रहा है , पुलिस दस्तावेजों के अनुसार फरियादी महिला ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। महिला का आरोप है कि आरोपी द्वारा लगातार उसे परेशान किया जा रहा था , FIR में उल्लेख किया गया है कि 25 मई 2026 को फरियादी अपने घर से गैस की टंकी भरवाने जा रही थी, तभीअपने घर से गैस की टंकी भरवाने अलीराजपुर आ रही थी। ईट भट्टे वाली ब्रीज के पास पहुँची थी। समय लगभग 10.30 बजे होगा अचानक विकास भयडिया ने मेरी स्कूटी के सामने उसकी मोटरसाईकल अडा दी और मेरा रास्ता रोक लिया। मैने घबराकर स्कूटी रोक दी तभी विकास नें बुरी नियत से मेरे कपडे खिचे और हाथ पकडकर मेरे साथ छेडछाड करने लगा। मेने उसे मना किया तो बोलने लगा मैं तुम्हे रखूँगा। तभी मेने अपने आप को बचाते हुए वहाँ से चली गई। लगभग टंकी आधे घण्टे में मेने परिचित को देकर मैं अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के ऑफिस मामला बताने को जा रही थी परन्तु बीच में आयुष विभाग के यहाँ आरोपी विकास मिल गया जहाँ मेने उसे कहा तुमने मेरे साथ ऐसा क्यु किया तभी वह मुझे बुरी नियत से पकडकर मुह व गालो पर हाथो से चाटे मारने लगा। आयुष विभाग का स्टाफ इकठ्ठा होकर मुझे इसकी मारपीट से छुडवाया जिसके बाद में सीधे उसके अपने घर गई और घटना की जानकारी परिजनों को दी ।

“आयुष्मान महाप्रबंधक नरेंद्र का नाम भी आया सामने”- सूत्रों के अनुसार इस मामले में आयुष्मान भारत योजना के महाप्रबंधक नरेंद्र भयडिया का नाम भी जुड़ा है। सूत्रों की माने तो आरोपी विकास ने पुलिस से चर्चा के दौरान बताया कि यह आवेदक का और उनके भाई नरेंद्र का कुछ विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर पूर्व में लड़की भोपाल गई थी जहाँ भोपाल में भी महाप्रबंधक नरेंद्र भयडिया से इसका विवाद और बहस होने की बात सामने आ रही है। जिसे नरेंद्र ने अपनी पहचान एवं पद का लाभ उठा कर छुपा दिया था। सूत्रों का कहना है कि अभी भी नरेंद्र अपने पद का लाभ उठा कर इस मामले को दबाने में लगा था किंतु उसकी दाल नहीं गली ।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर नरेंद्र भयडिया के भाई विकास के खिला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76, 115(2), 126(2), 351(3) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी , मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल आरोपी पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top