• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – मजदूरी कर रही आदिवासी युवती से छेड़छाड़ , इंदौर का ठेकेदार गिरफ्तार , बस स्टैंड पर दिखा आरोपी , पिता ने पुलिस की मदद से पकड़वाया ।

आलीराजपुर – मजदूरी कर रही आदिवासी युवती से छेड़छाड़ , इंदौर का ठेकेदार गिरफ्तार , बस स्टैंड पर दिखा आरोपी , पिता ने पुलिस की मदद से पकड़वाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने इंदौर निवासी ठेकेदार शकील शाह को गिरफ्तार किया है । आरोपी काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था । शनिवार को वह बस स्टैंड क्षेत्र में दिखाई दिया , जिसके बाद युवती के पिता ने पुलिस की मदद से उसे पकड़वाकर कोतवाली थाने के हवाले कर दिया , जानकारी के अनुसार , बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी के समीप निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल के कार्य के दौरान पीड़िता अपने परिवार के साथ मजदूरी कर रही थी । इसी दौरान निर्माण कार्य से जुड़े इंदौर निवासी ठेकेदार शकील शाह पर युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे। परिजनों ने विरोध जताते हुए आरोपी को पहले भी वहां से भगा दिया था , इसके बावजूद आरोपी दोबारा आलीराजपुर पहुंचा और युवती से संपर्क करने तथा उसे बहला-फुसलाने का प्रयास करने लगा । शनिवार को उसके बस स्टैंड क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर युवती के पिता ने पुलिस को जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया , कोतवाली थाना प्रभारी सोनू सटोले ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ , रास्ता रोकने तथा एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है , घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने जिले में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले ठेकेदारों और सुपरवाइजरों का सत्यापन कराने तथा उनकी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की , पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top