• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – ग्राम छारवी के खारिया फलिया मे जल संकट पर , कलेक्टर नीतू माथुर का तत्काल संज्ञान , अधिकारीयों को मोके पर भेज करवाई जांच , हुआ समाधान ।

आलीराजपुर – ग्राम छारवी के खारिया फलिया मे जल संकट पर , कलेक्टर नीतू माथुर का तत्काल संज्ञान , अधिकारीयों को मोके पर भेज करवाई जांच , हुआ समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
देखिए वीडियो

आलीराजपुर – उदयगढ़ जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत अंबी के ग्राम छारवी के खारिया फलिया में आदिवासी परिवारों के भीषण पेयजल संकट की सुचना प्राप्त हुई , इस मामले पर कलेक्टर नीतू माथुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जनपद सीईओ , (पीएचई) विभाग के अधिकारी , नायब तहसीलदार सहित अधिकारीयों को मोके पर भेजा , अधिकारीयों द्वारा मोके पर निरिक्षण कर , कलेक्टर को अवगत कराया गया जिसमें ग्राम पंचायत आम्बी के ग्राम छारवी स्थित खारिया फलिया के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कुल पांच शासकीय हैंडपंप हैं , जिनमें से दो हैंडपंपों का पानी पीने योग्य है , दो हैंडपंपों का पानी खारा है तथा एक हैंडपंप सूख चुका है , ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में स्थित कुएं का पानी केवल नहाने और कपड़े धोने जैसे घरेलू कार्यों में उपयोग किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खुले गड्ढों अथवा कच्चे कुओं का पानी पीने के लिए उपयोग नहीं किया जाता है । चूंकि केवल दो हैंडपंपों से ही पेयजल उपलब्ध हो रहा है , इसलिए ग्रामीणों ने उनमें पाइप बढ़ाने की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी , कलेक्टर माथुर ने तत्काल वहा जल की व्यवस्था के स्त्रोत की रिपोर्ट कलेक्टर कार्यलय मे भेजनें के निर्देश दिए एवं त्वरित समाधान के निर्देश दिए , कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारीयों की टीम ने वहा मौजूद हैंडपंपो मे पाइप की संख्या भी बड़ाई ताकि जमीन तल से पानी आने मे कोई समस्या न हो , कलेक्टर ने साफ तोर पर कहा है की जल्द ही वहा पानी के नए स्त्रोत की व्यवस्था की जाएगी , कलेक्टर ने जिले वासियो से अपील करते हुए कहा है की जिले मे कही भी जल संसाधन खराब हो या कोई भी परेशानी होतो अपने क्षेत्र के ग्राम सचिव , जनपद कार्यलय या एसडीएम कार्यलय पर सुचना देवे जल्द ही आपकी समस्या का निराकरण किया जाएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top