• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर की सार्थक सुनवाई का परिणाम , आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा को नहीं मिल रहा था शिक्षा ऋण , कलेक्टर ने दिलवाया ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर की सार्थक सुनवाई का परिणाम , आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा को नहीं मिल रहा था शिक्षा ऋण , कलेक्टर ने दिलवाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जनसुनवाई में प्रस्तुत एक शिक्षा ऋण संबंधी समस्या का त्वरित समाधान करते हुए कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के निर्देश पर मेडिकल छात्रा सुश्री अर्चना चौहान को शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है , आलीराजपुर जिले के विकासखंड सोंडवा के ग्राम खामट की निवासी सुश्री अर्चना चौहान ने जनसुनवाई में कलेक्टर नीतू माथुर को आवेदन देकर बताया था कि वह मानसरोवर मेडिकल कॉलेज , सीहोर में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं । उनके पिता किसान हैं तथा परिवार में तीन भाई-बहनों की पढ़ाई का खर्च वहन करना आर्थिक रूप से कठिन हो रहा है । ऐसे में उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए उन्हें शिक्षा ऋण की आवश्यकता थी । सुश्री अर्चना ने बताया कि उन्होंने अपने निवास के निकट स्थित भारतीय स्टेट बैंक , आलीराजपुर शाखा में विद्यालक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से शिक्षा ऋण के लिए आवेदन किया था, लेकिन ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया लंबित थी । कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल एलडीएम श्री श्याम पाटीदार को आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए , एलडीएम श्याम पाटीदार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में सुश्री अर्चना चौहान के आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से शिक्षा ऋण की प्रक्रिया प्रारंभ करा दी है , समस्या के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुश्री अर्चना चौहान ने कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर का हृदय से आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि कलेक्टर के हस्तक्षेप और सहयोग से उनकी शिक्षा संबंधी समस्या का समाधान हो गया है तथा अब उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में किसी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top