• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण , स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण , स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – जिले में नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक सेना पटेल एवं कलेक्टर नीतू माथुर ने आलीराजपुर नगर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया । इस दौरान अधिकारियों ने प्लांट में जल शोधन (वाटर ट्रीटमेंट) की संपूर्ण प्रक्रिया का गहन अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने स्वयं जल की गुणवत्ता का परीक्षण परिसर में स्थित लैबोरेटरी में जांच कर किया । उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में नागरिकों तक अशुद्ध या दूषित पानी का वितरण न होने पाए । साथ ही उन्होंने पेयजल स्रोतों के आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा जल गुणवत्ता की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए , इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संघमित्रा गौतम , एडीएम सोहन कनास, एसडीएम निधि मिश्रा , डिप्टी कलेक्टर तपीस पांडे , नगर पालिका परिषद आलीराजपुर सीएमओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top