• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – नकली सोने के बिस्किट बनाने वाले सरगना तक पहुंचा कानून का हाथ , अमझेरा का निवासी निकला मास्टरमाइंड ।

आलीराजपुर – नकली सोने के बिस्किट बनाने वाले सरगना तक पहुंचा कानून का हाथ , अमझेरा का निवासी निकला मास्टरमाइंड ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – फरियादी बापूसिह पिता धनसिह बघेल , उम्र 32 वर्ष निवासी चमारबेगडा तालाब फलिया  द्वारा नकली सोने के बिस्किट बेचने का लालच देकर ठगी करने संबंधी प्रकरण की रिपोर्ट करने पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रं. 252/2026 धारा-318(4) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , विवेचना के दौरान गिरफ्तार शुदा  आरोपी राकेश पिता रमेश बिलवाल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पीपली थाना कालीदेवी , कालु पिता रामचंद वसुनिया उम्र-53 वर्ष निवासी ग्राम छापरी थाना राणापुर को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया था जो दोनो आरोपियो द्वारा पुलिस रिमाण्ड मे पुछताछ के दौरान गठित विवेचना टीम को जानकारी दी कि उनके द्वारा सोने के बिस्किट राजगढ के राम कालोनी निवासी माखन पिता देवीलाल वसुनिया उम्र 24 साल से खरीदना बताया जो पुलिस द्वारा माखन वसुनिया को गिरफ्तार करने पर पुछताछ पर ग्राम मोरगाँव थाना अमझेरा के विजय पिता रामलाल सोनी से खरीदना बताया , गठित टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय सोनी को तत्काल गिरफ्तार करने पर उसके द्वारा इन्दौर से पीतल की सिल्लीयाँ खरीदकर , घर लाकर कटींग मशीन से कटींग  कर सोने की पालिस जैसे एसीड से पालिस कर सोने जैसे दिखने वाले नकली बिस्किट बनाना बताया जो पुलिस द्वारा आरोपी विजय सोनी से कटींग मशीन, एसिड, सोने के बिस्किट, बिस्किट के टुकड़े जप्त किये गये , गिरफ्तार आरोपी राकेश पिता रमेश बिलवाल , फरार आरोपी दिवान पिता मिट्ठु बिलवाल  के विरूद्ध थाना राजगढ मे भी सोने की ईंट बैचने का लालच देकर लुट करने संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध है , थाना राजगढ द्वारा आरोपी राकेश बिलवाल की भी तलाश की जा रही थी । जिसकी गिरफ्तारी थाना कोतवाली आलीराजपुर की टीम द्वारा की गई ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top