• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न कृषि फार्मों का भ्रमण कर उन्नतशील किसानों से खेती, जैविक उत्पादन, आम की खेती एवं विपणन संबंधी जानकारी प्राप्त की । इस दौरान उन्होंने किसानों को आम के बाय-प्रोडक्ट तैयार कर मूल्य संवर्धन के माध्यम से आय बढ़ाने के सुझाव भी दिए ।

बोरझाड़ में ऑर्गेनिक खेती और आम उत्पादन का किया अवलोकन :- कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने ग्राम बोरझाड़ स्थित गोआधारित में कृषक श्री लोकेन्द्र सिंह राठौर के कृषि फार्म का निरीक्षण किया ,  किसान ने बताया कि वे पूरी तरह ऑर्गेनिक खेती करते हैं तथा स्वस्थ जीवन शैली और रुचि के कारण प्राकृतिक खेती को अपनाया है। उन्होंने अपने फार्म पर लगभग 1000 आम के पौधे लगाए हैं , जिनमें केसर , मल्लिका, देसी आम सहित अनेक प्रजातियां शामिल हैं । किसान ने बताया कि आमों को पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से पकाया जाता है तथा खेत पर ही जैविक खाद तैयार की जाती है। कलेक्टर ने जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी प्राप्त की , किसान ने बताया कि उनके खेत में लगभग 400 मोर भी रूप हैं जोकि प्राकृतिक संतुलन बनाने में सहायक है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके फार्म के आमों की आपूर्ति पुणे , मुंबई , सूरत , रतलाम और इंदौर जैसे शहरों में की जाती है । भ्रमण के दौरान किसान ने मधुमक्खी पालन शुरू करने की इच्छा व्यक्त की ,  इस पर कलेक्टर ने उप संचालक कृषि सज्जन सिंह चौहान को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।

फोटो 2

बंजर भूमि को विकसित कर बनाया सफल आम बाग :- इसके बाद कलेक्टर ग्राम कालीखेतर स्थित उन्नतशील कृषक श्री प्रदीप सिंह पटेल के फलराज कृषि फार्म हाउस पहुंचीं। किसान ने बताया कि वर्ष 2000 में उन्होंने बंजर भूमि खरीदकर खेती की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने बगीचे में लगभग 500 आम के पौधे लगाए हैं , जिनमें हापुस , केसर , लंगड़ा , दशहरी , नूरजहां सहित कई उन्नत किस्में शामिल हैं । किसान ग्राफ्टिंग तकनीक के माध्यम से पौधे भी तैयार करते हैं। आम की खेती के साथ – साथ वे इंटरक्रॉपिंग के जरिए गेहूं एवं मक्का का उत्पादन भी करते हैं , किसान द्वारा संचालित मुर्गी पालन इकाई का भी कलेक्टर श्रीमती माथुर ने निरीक्षण किया तथा मुर्गी पालन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की । उन्होंने आम के विपणन एवं आय के संबंध में चर्चा करते हुए आम से बने विभिन्न उत्पाद तैयार कर अतिरिक्त आय अर्जित करने की सलाह दी ।

‘राम तारी माया’ आम फार्म का भी किया अवलोकन :- कलेक्टर  नीतू माथुर ने जोबट के ग्राम कंदा में कृषक यशपाल सिंह ठाकुर के ‘राम की माया’ आम फार्म का भी भ्रमण किया । किसान ने बताया कि वे प्राकृतिक तरीके से आम की खेती कर रहे हैं तथा उन्होंने लगभग 1000 आम के पौधे लगाए हैं । कलेक्टर ने उनके फार्म पर आम उत्पादन एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी ली और आम के बाय-प्रोडक्ट तैयार कर बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त करने के सुझाव दिए , कलेक्टर नीतू माथुर ने किसानों की नवाचारपूर्ण खेती , जैविक उत्पादन एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों की सराहना करते हुए कहा कि मूल्य संवर्धन और बेहतर विपणन के माध्यम से किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते  है , भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वीरेंद्र बघेल , उप संचालक कृषि सज्जन सिंह चौहान , आत्मा परियोजना दादू मोरे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top