संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज जी टेकाम के आगमन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयपालसिंह खरत द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया , इसके पश्चात वालपुर में ग्रामवासियों के साथ मिलकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें फालिया एवं जैकेट भेंट कर सम्मानित किया गया तथा ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुलवाट स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर सभी ने बाबा हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसादी ग्रहण की , आगे ग्राम ककराना स्थित रेवा सेवा केंद्र पहुंचकर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली गई । साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया तथा माँ नर्मदा जी की विधिवत पूजा – अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया , इस अवसर पर केबिनेट मंत्री आदरणीय नागरसिंह जी चौहान , प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र जी बघेल , दिलीप मकवाना , सोहनसिंह मरावी , प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत , जनपद पंचायत अध्यक्ष रेवली गरासिया , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया , सोंडवा मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप जी सोलंकी, छकतला मंडल अध्यक्ष श्री गोविंद जी अवास्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे , कार्यक्रम के अंत में सोंडवा में कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय भेंट कर संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सार्थक चर्चा की गई , यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा , जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ ।





