• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्‍टर नीतू माथुर ने जारी किया आदेश , नदियों से रेत खनन पर तीन माह के लिए लगाया प्रतिबंध ।

आलीराजपुर – कलेक्‍टर नीतू माथुर ने जारी किया आदेश , नदियों से रेत खनन पर तीन माह के लिए लगाया प्रतिबंध ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा भारत सरकार के पर्यावरण , वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सस्टेनेबल सैंड माइनिंग मैनेजमेंट गाइडलाइंस-2016, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के पालन में जिले की नदियों से रेत खनन पर मानसून अवधि के दौरान प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किया गया है , जारी आदेश के अनुसार स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए 30 जून 2026 की मध्यरात्रि से 01 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक जिले की सभी नदियों में रेत खनन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा , कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने निर्देशित किया हैं कि प्रतिबंध अवधि के दौरान जिले की किसी भी नदी से रेत का उत्खनन , परिवहन एवं संबंधित खनन गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी । मानसून अवधि के दौरान नदी तंत्र एवं पर्यावरण संरक्षण , प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा सुरक्षित खनन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लागू किया गया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top