• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जोबट प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने खाद वितरण व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण , किसानों से की चर्चा ।

आलीराजपुर – जोबट प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने खाद वितरण व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण , किसानों से की चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने जोबट प्रवास के दौरान ग्राम बड़ा गुड़ा स्थित मार्केटिंग सोसाइटी का औचक निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खाद लेने पहुंचे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली , निरीक्षण के दौरान मंत्री चौहान ने सोसाइटी प्रबंधक को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी किसानों को ई-टोकन के क्रम अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने खाद वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश भी दिए , विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जून 2026 को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से कुल 1,430 ई-टोकन जारी किए गए थे । इनमें से 700 टोकन का उपयोग करते हुए जिले के किसानों ने कुल 389 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त किया , जिसमें 253 मीट्रिक टन यूरिया का उठाव किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ई-टोकन जारी होने के बाद उसकी वैधता तीन दिनों तक रहती है, जिसके दौरान किसान अपनी सुविधा अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं । 29 जून को जारी शेष 730 टोकनधारकों के पास अभी भी दो दिन का समय उपलब्ध है। वहीं आज भी नए जारी हुए ई-टोकनों के माध्यम से बड़ी मात्रा में किसानों द्वारा उर्वरक का उठाव किया गया , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। ई-टोकन व्यवस्था लागू होने से किसानों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराई जा रही है , जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं गड़बड़ी पर प्रभावी रोक लगेगी , उन्होंने किसान भाई-बहनों से आग्रह किया कि वे किसी भी भ्रामक एवं झूठी अफवाह पर ध्यान न दें। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसान कल्याण एवं गरीब हितैषी सरकार है और प्रत्येक पात्र किसान को नियमानुसार ई-टोकन जारी कर खाद उपलब्ध कराई जाएगी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top