• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – “ऑपरेशन हेलो” के अंतर्गत 105 गुम मोबाइल फोन बरामद , लगभग ₹21.90 लाख मूल्य के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जाएंगे ।

आलीराजपुर – “ऑपरेशन हेलो” के अंतर्गत 105 गुम मोबाइल फोन बरामद , लगभग ₹21.90 लाख मूल्य के मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए जाएंगे ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिला पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनहितकारी पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन की खोज एवं बरामदगी हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल , आलीराजपुर को गुम मोबाइलों की तलाश एवं बरामदगी हेतु विशेष निर्देश प्रदान किए गए , निर्देशानुसार सायबर सेल द्वारा “ऑपरेशन हेलो” नामक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान के अंतर्गत आधुनिक तकनीकी संसाधनों , डिजिटल ट्रैकिंग एवं वैज्ञानिक विश्लेषण की सहायता से पूर्व में भी 937 से अधिक गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाए जा चुके हैं , इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में सायबर सेल की टीम द्वारा पुनः तकनीकी विश्लेषण, सतत मॉनिटरिंग एवं ट्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के कुल 105 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं , जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹21 लाख 90 हजार है , बरामद किए गए मोबाइल फोन वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए जाएंगे । इस कार्यवाही से प्रभावित नागरिकों को महत्वपूर्ण राहत प्राप्त हुई है तथा जिला पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है , उल्लेखनीय है कि “ऑपरेशन हेलो” के माध्यम से जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा गुम संपत्ति की बरामदगी के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की जा रही हैं , जिससे नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध हो रही है ।

फोटो 2

इस सफल कार्यवाही में सायबर सेल के निम्न अधिकारी / कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा :-

* निरी. छगनसिंह बघेल

* प्र.आर. 06 दिलीप चौहान

* आर. 105 प्रमोद भयडिया

* आर. 42 राहुल तोमर

* आर. 126 संदीप चौहान

* आर. 465 नागरसिंह सोलांकी

साथ ही जिले के समस्त थानों के सायबर मित्रों द्वारा भी मोबाइल ट्रेसिंग एवं समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया , जिला पुलिस आलीराजपुर आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने अथवा किसी भी प्रकार की सायबर संबंधी घटना होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना , सायबर सेल अथवा राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top