• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सिलोटा में उमा विद्यालय के भवन का लोकार्पण , तीन ग्रामों में 175 छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिलें ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सिलोटा में उमा विद्यालय के भवन का लोकार्पण , तीन ग्रामों में 175 छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिलें ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने आज आलीराजपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते हुए शिक्षा एवं विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया , ग्राम सिलोटा (छकतला) स्थित एकीकृत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को 45 साइकिलों का वितरण भी किया गया । मंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है , इसके पश्चात शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बखतगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 102 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। वहीं एकीकृत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भारत की चौकी में 28 विद्यार्थियों को साइकिलें प्रदान की गईं , इस प्रकार आज आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कुल 175 छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा , कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल , जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत , भाजपा जिला मंत्री रितेश डावर , अजा-जजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भयड़िया , मंडल अध्यक्ष गोविंद आवासीय , नरीन मोरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि , भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता , प्रशासनिक अधिकारी , शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top