• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से , 3.56 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से , 3.56 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए स्वीकृति पत्र जारी किया है , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि अलीराजपुर–सौरव मार्ग से ग्राम चिचलगुड़ा पहुंच मार्ग का कार्य रेलवे ओवरब्रिज के कारण छूट गया था, जिसके  निर्माण हेतु 0.90 किलोमीटर लंबाई के कार्य के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं इंदरसिंह की चौकी पहुंच मार्ग के 2.60 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 2.56 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं , ग्रामीणों की मांग पर उक्त मार्गो के निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान विगत समय से निरंतर प्रयासरत थे । इन दोनों निर्माण कार्यों की कुल लंबाई 3.50 किलोमीटर तथा कुल स्वीकृत राशि 3.56 करोड़ रुपये है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी तथा विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , सांसद श्रीमती अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने इन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top