• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – बोरी क्षेत्र की घटना की जांच के लिए , प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की ।

आलीराजपुर – बोरी क्षेत्र की घटना की जांच के लिए , प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – झाबुआ विधानसभा के उदयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बोरी क्षेत्र में एक विधवा आदिवासी महिला के साथ हुई कथित जघन्य एवं अमानवीय घटना को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है , गठित जांच समिति में पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक बाला बच्चन, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ , अनुसूचित जनजाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया , विधायक झूमा सोलंकी तथा जोबट विधायक सेना महेश पटेल को शामिल किया गया है , प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांच समिति तत्काल घटनास्थल का दौरा करेगी । समिति पीड़ित परिवार , ग्रामीणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का आकलन करेगी तथा अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को सौंपेगी , प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष , त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है । साथ ही पीड़ित महिला को शीघ्र न्याय, समुचित उपचार एवं हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top