• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – एसडीएम दीपिका पाटीदार ने किया स्वागत , मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर से रवाना “आज़ाद युवा मोटर बाइक रैली” पहुँची अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली ।

आलीराजपुर – एसडीएम दीपिका पाटीदार ने किया स्वागत , मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर से रवाना “आज़ाद युवा मोटर बाइक रैली” पहुँची अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2


आलीराजपुर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘माय यूथ माय प्राइड’ कार्यक्रम के तहत इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर से ‘आज़ाद युवा मोटर बाइक रैली’ को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। यह रैली इंदौर से प्रारंभ होकर जोबट होते हुए आलीराजपुर जिले के चन्द्रशेखर आज़ाद नगर स्थित महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली पहुंची, जहां उनका स्वागत जनजातीय संस्कृति से हुआ , रैली का उद्देश्य युवाओं में साहस , राष्ट्रप्रेम , त्याग , बलिदान और क्रांतिकारी चेतना का संचार करना तथा उन्हें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और आदर्शों से प्रेरित करना है । इंदौर से निकली आज़ाद युवा मोटर बाइक रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए जोबट पहुंची और वहां से चन्द्रशेखर आज़ाद नगर के लिए रवाना हुई । रैली के चन्द्रशेखर आज़ाद नगर पहुंचने पर युवाओं ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर युवाओं ने अमर शहीद के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को स्मरण किया , इस दौरान चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री दीपिका पाटीदार, सहायक संचालक उद्योग विभाग श्री रोहित भिंडे सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी एवं प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा

Releated Posts

आलीराजपुर – बोरी क्षेत्र की घटना की जांच के लिए , प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – झाबुआ विधानसभा के उदयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बोरी क्षेत्र में…

ByByनयन टवली Jul 11, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर की सख्त कार्यवाही , वित्तीय अनियमितता पर प्राथमिक शिक्षक को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र…

ByByनयन टवली Jul 10, 2026

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के प्रयासों से , 3.56 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों को मिली प्रशासनिक स्वीकृति ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री…

ByByनयन टवली Jul 10, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top