• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर से समस्या बताने पैदल निकल पड़ी थी छात्राएं , कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर पहुंचकर छात्राओं की समस्याएं सुनीं , भोजन की गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर से समस्या बताने पैदल निकल पड़ी थी छात्राएं , कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर पहुंचकर छात्राओं की समस्याएं सुनीं , भोजन की गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – विकासखंड उदयगढ़ स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की कुछ छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय आलीराजपुर के लिए पैदल निकल गईं। उदयगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया, लेकिन छात्राओं ने अपनी बात कलेक्टर के समक्ष रखने की बात कही , घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं उदयगढ़ पहुंचकर छात्राओं से मुलाकात की । कलेक्टर  माथुर ने छात्राओं से सड़क पर ही संवाद कर उनकी समस्याओं और भावनाओं को समझा । इसके बाद छात्राओं को वाहनों के माध्यम से सुरक्षित रूप से शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उदयगढ़ वापस पहुंचाया गया । कन्या शिक्षा परिसर पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती माथुर ने छात्राओं से विस्तारपूर्वक चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं । छात्राओं ने परिसर में गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने तथा संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए । उन्होंने छात्राओं को उनकी समस्याओं के उचित निराकरण का भरोसा भी दिलाया। साथ ही छात्राओं ने एक और समस्या में बताया कि कुछ छात्राएं रात में हॉस्टल की खिड़की की जालियों को तोड़ कर बाहर निकली थी । जिस पर कलेक्टर ने उन छात्राओं पर नाराजगी जताई और उनके पालकों को मिलने के लिए छात्रावास बुलाया तथा संबंधित छात्राओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित को दिए , कलेक्टर माथुर ने छात्राओं को समझाइश देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी समस्या या शिकायत को शिक्षक, वार्डन अथवा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाएं । बिना किसी शिक्षक, वार्डन अथवा अभिभावक को सूचना दिए इस प्रकार परिसर से बाहर निकलना उचित नहीं है । उन्होंने छात्राओं को अनुशासन बनाए रखने की समझाइश भी दी । साथ ही कलेक्टर ने मंडल संयोजक को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए , इस दौरान अपर कलेक्टर , एसडीएम जोबट , सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग , सीईओ जनपद पंचायत उदयगढ़ सहित प्रशासनिक अमला एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top