संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने राजस्व विभाग में पदोन्नत हुए अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं , इस अवसर पर तहसीलदार आलीराजपुर के पद पर पदस्थ सुश्री सविता राठी को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत होने पर कलेक्टर ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की । वहीं सोंडवा विकासखंड में पदस्थ नायब तहसीलदार रानू माल को तहसीलदार पद पर पदोन्नत होने पर भी शुभकामनाएं दी गईं। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक से नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत हुए श्री गजराज सिंह सोलंकी, श्री दिनेश व्यास , उदयवीर भाभर , रवि डावर एवं ठाकुर प्रसाद दोहरे का भी कलेक्टर ने सम्मान करते हुए पदोन्नति की बधाई दी , कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निधि मिश्रा एवं नायब तहसीलदार मंजू डावर भी उपस्थित रहीं ।





