• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के नेतृत्व मे बड़ी कार्यवाही , बोरी मे हुए सामूहिक दुष्कर्म एवं डकैती प्रकरण के 6 आरोपी हुए गिरफतार ।

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के नेतृत्व मे बड़ी कार्यवाही , बोरी मे हुए सामूहिक दुष्कर्म एवं डकैती प्रकरण के 6 आरोपी हुए गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक जिला रघुवंश सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल के निर्देशन में जिले में फरार एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में एसडीओपी जोबट आशुतोष के नेतृत्व में थाना बोरी , थाना उदयगढ़ , थाना जोबट , थाना आम्बुआ तथा साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीमों का गठन कर विगत तीन दिवस तक लगातार विभिन्न संभावित स्थानों पर सघन दबिश एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की गई , ज्ञात हो , कि दिनांक 10-11 जुलाई 2026 की दरमियानी रात्रि थाना बोरी क्षेत्रांतर्गत घटित सामूहिक दुष्कर्म एवं डकैती की गंभीर घटना के उपरांत पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया था । धरपकड की लगातार की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप उक्त प्रकरण सहित अन्य लंबित मामलों में फरार , ईनामी एवं स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है , सामूहिक दुष्कर्म एवं डकैती प्रकरण में 10-10 हजार रुपये के 06 ईनामी आरोपी गिरफ्तार धरपकड की कार्यवाही में बोरी के सामूहिक दुष्कर्म एवं डकैती प्रकरण में वांछित 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर प्रत्येक पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था । इनमें से तीन आरोपी धारा-193 बीएनएसएस के अंतर्गत कुल तीन प्रकरणों में फरार थे , जिनमें थाना जोबट के दो तथा थाना बोरी का एक प्रकरण शामिल है । थाना जोबट के अपराध क्रमांक 230/2025 में भी इन आरोपियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी अबलु के विरूद्ध बोरी के सामूहिक दुष्‍कर्म एवं डकैती एवं थाना जोबट की वर्ष 2025 में घटित दोनों प्रकरणों में 10-10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी है । 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं :-
1. जोगडिया पिता तेरसिंह अजनार भील, निवासी ग्राम सोलिया बाबादेव फलिया, थाना उदयगढ़ ।
2. सुनील उर्फ भाया पिता ठाकुरसिंह अजनार भील, निवासी ग्राम बयड़ा तड़वी फलिया ।
3. अबलु उर्फ अबु पिता बसु बामनिया भील, निवासी ग्राम बेहड़िया बाबादेव फलिया ।
4. भुवान पिता मोहनसिंह अजनार भील, निवासी ग्राम बयड़ा तड़वी फलिया ।
5. भाया पिता काहरू अजनार भील, निवासी ग्राम सोलिया बाबादेव फलिया, थाना उदयगढ़ ।
6. विधि के विरोध में बालक डकैती की योजना बनाते हुए 03 बदमाश गिरफ्तार ।

संदिग्‍ध बदमाशों की धरपकड / चैकिंग की कार्यवाही  के दौरान पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया । इनमें आरोपी राहुल पिता सज्जनसिंह बघेल थाना जोबट के अपराध क्रमांक 281/2024 में 5,000 रुपये का ईनामी फरार आरोपी होकर थाना बोरी के अपराध क्रमांक 98/2026 (हत्या के प्रयास) में भी फरार चल रहा था ।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. राहुल पिता सज्जनसिंह बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कदवाल बड़ी, थाना बोरी , थाना जोबट अपराध क्रमांक 281/2024 में 5,000 रुपये का ईनामी , थाना बोरी अपराध क्रमांक 98/2026 (हत्या के प्रयास) में भी फरार ।

2. ईश्वर पिता जोरावर बामनिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम करचट चौकीदार फलिया, थाना टांडा ।

3 . विशाल पिता जवरसिंह मावड़ा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम ककड़वा , थाना टांडा , जिला धार ।

लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी :-
1. बसु पिता अनसिंह बामनिया भील, उम्र 45 वर्ष, निवासी बेहड़िया , थाना बोरी। (अपराध क्रमांक 25/2020)
2. गणपत पिता कालू मेहड़ा भील, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेलिया। (थाना जोबट अपराध क्रमांक 162/2022)

अन्य आरोपी की गिरफ्तारी – अभियान के दौरान एक अन्य आरोपी धनसिंह पिता बुटसिंह गाडरिया , जाति भीलाला , निवासी ग्राम पाटबयड़ी धोगधड़ा फलिया को भी गिरफ्तार किया गया , उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा विगत तीन दिनों से थाना बोरी एवं समीपवर्ती थाना क्षेत्रों में फरार आरोपियों, इनामी अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया गया । इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों , मुखबिर तंत्र एवं अपराधियों के संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप  फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सकी है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरिक्षण , बच्चों को पढ़ाया , लापरवाहो को थमाए नोटिस ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर आज एसडीएम निधि मिश्रा द्वारा बड़ा खेड़ा माध्यमिक शाला एवं…

ByByनयन टवली Jul 17, 2026

आलीराजपुर – मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया भूमिपूजन , 8.64 करोड़ की लागत से बनेगा बिछोली हाथीपाई / कंकड़वाल सिलोटा मार्ग ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधाओं को…

ByByनयन टवली Jul 16, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने पदोन्नत राजस्व अधिकारियों का किया सम्मान दी शुभकामनाएं , एसडीएम निधि मिश्रा रही उपस्थित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  कलेक्टर नीतू माथुर ने राजस्व विभाग में पदोन्नत हुए…

ByByनयन टवली Jul 16, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top