• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने तहसील सोंडवा के छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण , विद्यार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने तहसील सोंडवा के छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण , विद्यार्थियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने तहसील सोंडवा अंतर्गत शासकीय आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास उमरेठ, आवासीय बालिका छात्रावास साकड़ी एवं आवासीय बालिका आश्रम सोंडवा का औचक निरीक्षण कर छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने मूलभूत सुविधाओं , भोजन व्यवस्था , स्वच्छता , पेयजल , शौचालयों की स्थिति एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, भोजन की गुणवत्ता एवं छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की । उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल रहा है या नहीं। साथ ही परिसर की साफ-सफाई, रसोईघर, पेयजल व्यवस्था एवं शौचालयों का भी निरीक्षण किया , कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ प्रश्न-उत्तर के माध्यम से संवाद स्थापित करते हुए सामान्य ज्ञान, अध्ययन एवं भविष्य के लक्ष्यों से जुड़े प्रश्न पूछे । विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न रखे, जिनका उन्होंने सहज एवं प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया । उन्होंने छात्र-छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन, स्वच्छता तथा समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया , निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों को प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए । छात्रावास परिसर , रसोईघर एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जाए , कलेक्टर ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए नियमित कक्षाओं के साथ अतिरिक्त अध्ययन कक्षाएं (एक्स्ट्रा क्लास) संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्र-छात्राएं आगामी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें । उन्होंने कहा कि छात्रावासों में रहने वाले प्रत्येक विद्यार्थी की समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराई जाएं । साथ ही विद्यार्थियों के स्वास्थ्य , सुरक्षा , अनुशासन एवं समुचित देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए ।

फोटो 2

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रावासों में किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आवश्यकताओं के संबंध में संबंधित विभाग को समय पर मांग-पत्र भेजते हुए जिला प्रशासन को भी अवगत कराया जाए , ताकि आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके , निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोंडव सविता राठी , तहसीलदार हीरालाल अस्के सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top