• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने वन टू वन ली अधिकारीयों की क्लास , स्वास्थ्य , शिक्षा , कृषि एवं विकास कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने वन टू वन ली अधिकारीयों की क्लास , स्वास्थ्य , शिक्षा , कृषि एवं विकास कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध , गुणवत्तापूर्ण एवं लक्ष्य आधारित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक उनका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए , बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी मातृशक्ति एवं डायबिटीज मरीजों की जानकारी शासन के पोर्टल पर दर्ज की जाए तथा प्रत्येक मरीज का पुनः स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए । महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए सर्वाइकल कैंसर , ब्रेस्ट कैंसर एवं ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग अभियान में तेजी लाई जाए। उन्होंने सभी विभागों को टीबी मरीजों को फूड किट उपलब्ध कराने तथा निक्षय मित्र अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए , मलेरिया नियंत्रण एवं स्वच्छता की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से मलेरिया निरोधी दवा का छिड़काव कराया जाए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए । जहां कहीं भी पानी का जमाव हो, वहां आवश्यकतानुसार दवा अथवा पुराने ऑयल का छिड़काव कर मच्छरों की रोकथाम सुनिश्चित की जाए । वहीं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने, स्वच्छ भारत मिशन के साथ समन्वय स्थापित करने तथा जनजागरूकता के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए गए , कलेक्टर माथुर ने जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों , स्कूलों एवं कॉलेजों में पेयजल टंकियों की नियमित साफ – सफाई सुनिश्चित करने तथा सभी संस्थानों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन गांवों की एकल नल-जल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनका शीघ्र हैंडओवर कराया जाए तथा स्वीकृत नवीन गांवों एवं फलियों के कार्य निर्धारित समय – सीमा में पूरे किए जाएं। साथ ही मिशन के अंतर्गत लंबित सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ।

शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने रॉक गार्डन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए । उन्होंने आलीराजपुर की वीआईपी रोड के व्यापक सौंदर्यीकरण तथा आवारा पशुओं की संख्या का सर्वे कर उन्हें निर्धारित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा । साथ ही पशुपालकों को जागरूक कर पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने के लिए समझाइश देने के निर्देश दिए ।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) को फार्मर रजिस्ट्री कार्य को गंभीरता से लेते हुए विशेष शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को प्रतिदिन अनुभागवार प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय भेजने तथा नामांतरण के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के लिए कहा गया ।

कृषि विभाग को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने जिले के कम से कम 5 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने फसल बीमा योजना से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने, किसी भी पात्र किसान को योजना से वंचित नहीं रहने देने तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा ड्रिप सिंचाई को बढ़ावा देने के निर्देश दिए । पशुपालन विभाग को गोपालन एवं टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया । इसके साथ ही संबल योजना के लंबित पंजीयन प्रकरणों का तत्काल निराकरण तथा सभी जनपद पंचायतों द्वारा प्रत्येक माह श्रमिक पंजीयन के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ।

बैठक के अंत में कलेक्टर नीतू माथुर ने सभी विभाग प्रमुखों को शासन द्वारा विकसित पोर्टल पर विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए , ताकि योजनाओं की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग की जा सके और हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो , साथ ही टीएल बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर ₹500 का अर्थदंड लगाए जाने तथा भविष्य में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top