संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर जिले मे लगातार रेत माफियाओ पर प्रभावी कार्यवाही जारी है , एसडीएम निधि मिश्रा द्वारा लगातार रेत खनन माफियाओ पर कार्यवाही करते हुए उनकी कमर तोड़ने का सीलसिला बरकरार है , आज एसडीएम मिश्रा ने खनीज विभाग के साथ कट्ठीवाडा के ग्राम सायडा मे अवैध रूप से संचालित रेत खनन पर छापेमार कार्यवाही करते हुए मोके से एक जेसीबी मशीन एवं दो ट्रेक्टर वाहन जप्त किए , एसडीएम ने तत्काल खनीज विभाग को पंचनामा बनाकर जप्त वाहनों को थाने पर खडे करवाए एवं खनीज विभाग को संचालक पर कठोर दंड आरोपीत करते हुए एफआईआर करने के निर्देश दिए है ।
एसडीएम मिश्रा :- आज कलेक्टर मेम के निर्देश पर कार्यवाही की गईं है , अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही जारी है , किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा ।





