संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने शनिवार को ग्राम हरसवाट, गिराला एवं साकड़ी के आंगनवाड़ी केंद्रों तथा शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता की जांच की तथा भोजन मेन्यू के अनुरूप उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा की , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, सामान्य ज्ञान एवं पाठ्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछेv। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने , अनुशासन का पालन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया , कलेक्टर ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, कक्षाओं की व्यवस्था , स्वच्छता , पेयजल व्यवस्था तथा शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान मेन्यू के अनुरूप भोजन नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की । उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को संबंधित स्व-सहायता समूहों को तत्काल हटाने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी , इस अवसर पर कलेक्टर ने शिक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों (मोरल साइंस) , स्वच्छता , व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी आदतों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी नियमित रूप से जागरूक किया जाए , ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके ।





