• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने जन विश्वास अभियान को लेकर ली जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों की बड़ी बैठक , कहा जनता की समस्याओं को टालने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई ।

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई ने जन विश्वास अभियान को लेकर ली जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों की बड़ी बैठक , कहा जनता की समस्याओं को टालने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – मध्य प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ को धरातल पर उतारने और उसे सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं । इसी कड़ी में एसडीएम महेश मंडलोई ने जनपद सदस्यों , सरपंच – सचिवों और पटवारियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक ली । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियान की रूपरेखा साझा करना और अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास जगाना था । यह महा-अभियान 7 अगस्त 2026 से शुरू होकर 8 जनवरी 2028 तक पूरे प्रदेश में अनवरत चलेगा , बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम महेश मंडलोई ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए । उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी फरियादी को केवल कागजी कार्रवाई या कोरे आश्वासन देकर वापस न लौटाया जाए। अगर कोई आवेदक शिविर में अपनी समस्या लेकर आता है और उसे बाद में जन सुनवाई में भटकना पड़ता है, तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । ऐसी स्थिति निर्मित होने पर संबंधित लापरवाह कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी । एसडीएम ने बैठक में एक अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस अभियान को लेकर प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव बेहद गंभीर हैं । मुख्यमंत्री किसी भी जिले या ब्लॉक में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच सकते हैं, इसलिए पूरा प्रशासनिक अमला और मैदानी कर्मचारी अलर्ट मोड पर रहें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें , स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए एसडीएम मंडलोई ने जनपद सदस्यों और सरपंचों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते इस पूरे अभियान में आपकी भूमिका सबसे अहम है । आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता से संवाद करें , उनकी स्थानीय समस्याओं को बारीकी से समझें और उन्हें सूचीबद्ध करें ताकि शिविरों के दौरान उन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा सके , उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान’ मुख्य रूप से चार प्रमुख स्तंभों पर टिका है संवाद , संवेदनशीलता , समाधान और सादगी । इन्हीं चार मूल मंत्रों के साथ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना है , इस अभियान के तहत अलग-अलग ब्लॉकों में जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रामा ब्लॉक में 21 अगस्त, राणापुर में 28 अगस्त और झाबुआ ब्लॉक में 4 सितंबर को इन विशेष शिविरों का आयोजन किया जाना है । बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुनील डावर सहित अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने फसल बीमा से वंचित किसानों के खेतो का किया निरिक्षण , किसानों से किया संवाद ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने ग्राम पंचायत बनी…

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट का कड़ा ऐक्शन , तमंचा लहराने वाले आदतन अपराधी पर (एनएसए) के तहत कार्यवाही ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने…

You cannot copy content of this page

Scroll to Top