• Home
  • भोपाल
  • सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना ने हाथ मे थामा तिरंगा , तिरंगे की शान में निकली विशाल तिरंगा यात्रा , दिल में देशभक्ति का जज्बा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर ।

सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना ने हाथ मे थामा तिरंगा , तिरंगे की शान में निकली विशाल तिरंगा यात्रा , दिल में देशभक्ति का जज्बा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

सिवनी –  कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत सोमवार को सिवनी में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते विद्यार्थियों , युवाओं , जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया । यात्रा के दौरान शहर का वातावरण देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया । सुबह से ही तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल रहा। निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं , युवा , नागरिक , जनप्रतिनिधि , अधिकारी – कर्मचारी एकत्रित हुए । हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे विद्यार्थियों और युवाओं की कतारों ने यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया । तिरंगे की शान में निकली इस यात्रा में शामिल हर आयु वर्ग के लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी , तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कन्या छात्रावास, एम.एल.बी. स्कूल के पास, दलसागर के सामने से हुआ । यहां से यात्रा पोस्ट ऑफिस तिराहा की ओर आगे बढ़ी। इसके बाद कचहरी चौक, अम्बेडकर चौक और शौर्य स्मारक होते हुए तिरंगा यात्रा तिकोना पार्क पहुंची । यहां से यात्रा गांधी भवन और पोस्ट ऑफिस तिराहा होते हुए पुनः कन्या छात्रावास, एम.एल.बी. स्कूल के पास, दलसागर के सामने पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ ।

फोटो 2

तिरंगे के साथ दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है । इसी भावना के साथ आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने अभियान को जन – आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर तक तिरंगे की शान और राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया ।

Releated Posts

सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना सहित आला अधिकारी पहुँचे हथनापुर , मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का हुआ शुभारंभ , समस्याओ के तत्काल हुए समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ सिवनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का जिले की जनपद पंचायत सिवनी…

सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना ने किया ‘स्नेह परिधान संकल्प अभियान’ का शुभारंभ , जनसहयोग से आंगनवाड़ी नौनिहालों को मिलेंगे नए परिधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ सिवनी – धनौरा प्रवास के दौरान कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने जनपद…

You cannot copy content of this page

Scroll to Top