• Home
  • भोपाल
  • नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने निरिक्षण कर जानी जमीनी व्यवस्थाओं की हकीकत , बालिका छात्रावास में भोजन चखकर परखी गुणवत्ता , स्कूल में विद्यार्थियों से पूछे सवाल और उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण की ली जानकारी ।

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने निरिक्षण कर जानी जमीनी व्यवस्थाओं की हकीकत , बालिका छात्रावास में भोजन चखकर परखी गुणवत्ता , स्कूल में विद्यार्थियों से पूछे सवाल और उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण की ली जानकारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

नरसिंहपुर – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर रजनी सिंह ने शुक्रवार को आमगांव छोटा एवं झांझनखेड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने छात्राओं, बच्चों एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी सुविधाओं , समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली ।

बालिका छात्रावास में छात्राओं से संवाद  ,भोजन चखकर परखी गुणवत्ता :- कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आमगांव छोटा में संचालित 50 सीटर बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया । उन्होंने छात्राओं से उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि उन्हें निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन एवं नाश्ता दिया जाता है तथा उनकी पसंद के अनुसार भी व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि आज नाश्ते में अंकुरित अनाज दिया गया , इसके बाद कलेक्टर सिंह ने छात्रावास की रसोई का निरीक्षण कर भोजन तैयार करने की प्रक्रिया , स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता एवं स्वाद को परखा । साथ ही खाद्यान्न एवं अन्य राशन की उपलब्धता तथा भोजन में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली । वार्डन डॉ. लेखा साहू ने बताया कि छात्राओं को घर जैसा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं तथा उनकी सुरक्षा के लिए रात्रि में चौकीदार एवं सहायक वार्डन की व्यवस्था रहती है ।

फोटो 2

स्कूल में अंग्रेजी के निबंध से लेकर लता मंगेशकर तक पूछे सवाल :- कलेक्टर सिंह एकीकृत शासकीय हाई स्कूल झांझनखेड़ा पहुंचीं और कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अंग्रेजी विषय से बातचीत शुरू करते हुए ‘Wonder of Science’ और ‘Independence Day’ विषय पर विद्यार्थियों द्वारा लिखे गए निबंधों के संबंध में सवाल किए।संवाद के दौरान उन्होंने सामान्य ज्ञान का सवाल करते हुए पूछा कि लता मंगेशकर कौन थीं और उन्होंने क्या किया? ऐसे सहज एवं रोचक सवालों के माध्यम से कलेक्टर ने विद्यार्थियों की विषय-वस्तु की समझ, सामान्य ज्ञान एवं आत्मविश्वास को परखा , इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से मध्यान्ह भोजन के संबंध में भी जानकारी ली और पूछा कि आज भोजन में क्या दिया गया तथा भोजन कैसा था । उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या, उपस्थिति एवं शिक्षण व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की ।

फोटो 3

उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण की ली जानकारी :- इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने झांझनखेड़ा में सामुदायिक भवन में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लेते हुए हितग्राहियों से संवाद किया और खाद्यान्न प्राप्त होने की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। मौके पर बताया गया कि कुल 467 हितग्राहियों में से 435 हितग्राहियों को राशन का वितरण किया जा चुका है। कलेक्टर ने सामुदायिक भवन में संचालित उचित मूल्य दुकान के लिए अन्यत्र पृथक स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए , ताकि राशन वितरण का कार्य सामुदायिक भवन से अलग स्थान पर व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके ।

Releated Posts

You cannot copy content of this page

Scroll to Top