• Home
  • भोपाल
  • नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह लगातार कर रही मूंग खरीदी केंद्रों का निरिक्षण , किसानों से संवाद कर सुनी समस्याएँ , अधिकारीयों को स्पष्ट संदेश लापरवाही कतई बर्दाश नहीं होंगी ।

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह लगातार कर रही मूंग खरीदी केंद्रों का निरिक्षण , किसानों से संवाद कर सुनी समस्याएँ , अधिकारीयों को स्पष्ट संदेश लापरवाही कतई बर्दाश नहीं होंगी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

नरसिंहपुर – जिले में मूंग उपार्जन कार्य को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए के उद्देश्य से कलेक्टर रजनी सिंह द्वारा लगातार उपार्जन केंद्रों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है । इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को सिहोरा कृषि मंडी, नूर वेयरहाउस , कौरव वेयरहाउस (केकरा) , गुर्जर वेयरहाउस (जमाडा रोड) तथा कृष्ण वेयरहाउस (गाडरवारा) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने उपार्जित मूंग की गुणवत्ता की जांच तथा तौल , भंडारण एवं पंजीयन की प्रक्रियाओं का अवलोकन किया । उन्होंने केंद्रों पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने ।

फोटो 2

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं बेहतर तरीके से संचालित होती रहें । साथ ही बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए फसल के सुरक्षित भंडारण हेतु पर्याप्त और पुख्ता व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश भी दिए , किसानों ने बताया कि तुलाई कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा है।इस पर कलेक्टर ने तुलाई कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए , उन्होंने कहा कि सुबह तुलाई का कार्य जल्दी से प्रारम्भ किया जाये।किसानों ने बताया कि स्लॉट बुक करने के बाद तुलाई नहीं हो पायी इस पर कलेक्टर ने कहा कि समिति प्रबंधक सूची बनाकर प्रस्तुत करे ।

Releated Posts

You cannot copy content of this page

Scroll to Top